Skip to main content

UPTET : सरकार गठन और मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होने के बाद अब यूपीटीईटी परिणाम पर निगाह

UPTET : सरकार गठन और मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होने के बाद अब यूपीटीईटी परिणाम पर निगाह



प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का परिणाम प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण तय तिथि से एक माह लटक गया। शासन की अनुमति न मिलने से परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। अब सरकार गठित हो जाने के बाद 21,65,179 परीक्षार्थियों का ध्यान शासन की ओर है। 



परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाते समय 23 जनवरी को परीक्षा कराने और 25 फरवरी को परिणाम घोषित करने की तिथि निर्धारित की गई थी। जब परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया, तब विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। 


आचार संहिता लागू हो जाने के बावजूद तय तिथि 23 जनवरी को परीक्षा कराई गई। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी पात्रता परीक्षा होने के कारण परिणाम जारी किए जाने में अड़चन नहीं आएगी। मूल्यांकन कार्य कराए जाने के साथ उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव ने शासन को प्रस्ताव भेजकर परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 25 फरवरी को परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी। इस पर शासन ने विशेषज्ञ समिति से परामर्श लेने के बाद परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी। अब प्रदेश में नई सरकार गठित हो गई है।


 ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शपथ ले चुके मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होने के बाद परिणाम जारी किया जा सकेगा। पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परिणाम घोषित करने के संबंध में अभी शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। शासन से अनुमति मिलते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।



source http://www.primarykamaster.in/2022/03/uptet_29.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP