Skip to main content

UP Scholarship : इस बार ओबीसी में सात लाख व एस.सी. में पांच लाख बढ़े लाभार्थी

UP Scholarship : इस बार ओबीसी में सात लाख व एस.सी. में पांच लाख बढ़े लाभार्थी

UP Scholarship : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 में समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय द्वारा गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की योजना में बड़ी तादाद में लाभार्थी बढ़े हैं।



समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक पी.के.त्रिपाठी ने बताया कि इस शैक्षिक सत्र में कक्षा दस से ऊपर की कक्षाओं और व्यासायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत पिछड़े वर्ग के 20 लाख , अनुसूचित जाति के करीब 12 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा दी गयी जबकि सामान्य वर्ग के करीब पौने छह लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व फीस भरपाई दी गयी।

पिछले शैक्षिक सत्र में अनुसूचित जाति के करीब सात लाख और सामान्य वर्ग के तीन लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व फीस भरपाई दी गयी है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के आवेदनों पर स्वीकृत कुल छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की राशि का चालीस प्रतिशत प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाये गये बजट से आवेदकों के बैक खातों में सीधे भेजी जा रही है जबकि शेष साठ प्रतिशत राशि के बात ऐसे सभी लाभार्थी छात्र-छात्राओं का ब्यौरा केन्द्र सरकार को भेजा जा रहा है और वहां से भी धनराशि लाभार्थी के बैंक खातों में आ रही है।

उन्होंने बताया कि इस बार केन्द्र सरकार के निर्देश पर सिंगल नोडल एकाउंट खोला गया है इसका लाभ यह होगा कि अगर किसी लाभार्थी छात्र-छात्रा का ट्रांजेक्शन फेल हो जाएग तो उसकी छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की राशि वापस सिंगल नोडल एकाउंट में आ जाएगी और फिर दोबारा उस लाभार्थी छात्र-छात्रा को दी जा सकेगी।

पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय के छात्रवृत्ति प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार कक्षा दस से ऊपर की कक्षाओं व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे ओबीसी छात्र-छात्राओं में से इस बार करीब 20 लाख आवेदकों को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की राशि दी जा रही है पिछले साल यह संख्या करीब 13 लाख थी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/up-scholarship.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP