Skip to main content

ज्यादातर जिलों में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को आज रिपोर्ट कार्ड मिलने की संभावना नहीं, परीक्षाफल आज जारी होगा - रिपोर्ट कार्ड अगले दो दिनों में होंगे वितरित

ज्यादातर जिलों में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को आज रिपोर्ट कार्ड मिलने की संभावना नहीं,  परीक्षाफल आज जारी होगा - रिपोर्ट कार्ड अगले दो दिनों में होंगे वितरित



आज बच्चों को रिजल्ट बांटने का दावा हवाई साबित हुआ। रिजल्ट कार्ड बांटना तो दूर अभी तक स्कूलों में भी रिजल्ट कार्ड नहीं पहुंचें हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा था कि 31 मार्च को स्कूलोें में नौनिहालों को रिजल्ट कार्ड का वितरण करा दिया जाएगा। जानकर ताज्जुब होगा कि रिजल्ट देना तो दूर अभी तक स्कूलों में रिजल्ट भी नहीं पहुंचें हैं। अध्यापक दिनभर रिजल्ट का इंतजार करते रहे।





बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों में दो साल बाद कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षा तो जैसे-तैसे निपट गई, लेकिन परीक्षाफल रिपोर्ट कार्ड के बजट में देरी और छपाई न हो पाने के कारण और कई विद्यालयों में यूपी बोर्ड परीक्षा के चलते शिक्षकों के अभाव के कारण आज बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित नहीं हो सकेंगे।


 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाने थे। मार्च महीने के चलते लगातार शिक्षकों को अनेकानेक प्रशिक्षणों में भी थोक के भाव बुलाए जाने से भी व्यवधान पैदा हुआ है।


बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों की वार्षिक परीक्षा हुई। कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा 22 व 23 मार्च को हुई। 22 से 26 मार्च तक कक्षा दो से आठवीं तक के  विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा हुई।  इस परीक्षा में यूपी बोर्ड परीक्षा में मनमानी ड्यूटी के कारण शिक्षकों की कमी भी खूब खली। 


 अब आज रिपोर्ट कार्डों का वितरण न होकर आगे आने वाले एक दो दिनों में रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे। हालांकि परीक्षाफल तो आज जारी हो जाएगा। 


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/blog-post_73.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP