Skip to main content

यूपी बोर्ड, विश्वविद्यालय और पॉलीटेक्निक समेत परीक्षाओं से भरा होगा मार्च महीने का आखिरी सप्ताह

यूपी बोर्ड, विश्वविद्यालय और पॉलीटेक्निक समेत परीक्षाओं से भरा होगा मार्च महीने का आखिरी सप्ताह

UP Board Exams 2022: होली की छुट्टियों के खत्म होने के साथ ही पांच लाख छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना है। 22 मार्च से परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। अप्रैल अन्त तक परीक्षाएं होनी हैं।



पॉलीटेक्निक, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय स्नातक स्तर की परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू हो रही हैं। पॉलीटेक्निक में तीन लाख, यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 90 हजार एवं स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं सवा लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।

पॉलीटेक्निक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्व में 20 जनवरी से प्रस्तावित थीं। जिसे कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब 22 मार्च से अप्रैल तक परीक्षाएं होंगी। जिसमें प्रदेश भर के 1440 पॉलीटेक्निक संस्थानों के तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। साथ ही यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से 126 केन्द्रों पर होंगी। जिसमें 90 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षाएं 12 अप्रैल तक होंगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने के चार दिन बाद से ही लखनऊ विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिसमें लखनऊ के साथ ही हरदाई, सीतापुर, लखीमपुर, और रायबरेली में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों के सवा लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं भी 22 से मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक होंगी।

कल से मिलेंगे प्रवेश पत्र:
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के प्रवेशपत्र इस साल ऑफलाइन दिए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आ चुके हैं। 21 मार्च से छात्र-छात्राएं अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। डीआईओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि जुबिली इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र पहुंच चुके हैं। विद्यालय प्रबंधन को प्रवेश पत्र सौंपे जा रहे हैं। 21 मार्च से विद्यालय में प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/blog-post_20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP