Skip to main content

CBSE Result Revaluation: कक्षा 10वीं-12वीं के लिए कर सकते हैं पुनर्मूल्यांकन, शुरू हुए आवेदन

CBSE Result Revaluation: कक्षा 10वीं-12वीं के लिए कर सकते हैं पुनर्मूल्यांकन, शुरू हुए आवेदन

CBSE Result Revaluation:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परिणाम पुनर्मूल्यांकन विंडो कक्षा 10वीं-12वीं के लिए ओपन हो गई है। बता दें, 19 मार्च को  CBSE ने ऑफलाइन मोड में कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए थे। मार्कशीट स्कूलों में भेज दी थी। जो छात्र अपने नंबर से खुश नहीं है वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन फॉर्म 31 मार्च 2022 तक भर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने स्कूलों के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।



CBSE कक्षा 12वीं टर्म 1 के परिणाम के आधार पर, यह संभावना है कि छात्र कुछ समाधान की उम्मीद में अपने प्रश्न स्कूलों को भेजेंगे। छात्रों को सूचित किया जाता है कि पुनर्मूल्यांकन परिणाम बाद में टर्म 2 के परिणामों की घोषणा के आसपास तय किए जाएंगे।


CBSE Result Revaluation: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- 'SCHOOL REQUEST SUBMISSION FOR RESOLUTION (TERM-I EXAM RESULT-2022).' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- अब सबमिट करें।

बता दें, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं टर्म 1 का परिणाम स्कूलों के रजिस्टर्ड मेल ID पर भेज दिया है। स्कोर चेक करने के लिए, स्कूलों को CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम की पीडीएफ फाइल अपने संबंधित मेल ID से डाउनलोड करनी होगी। छात्रों को बता दें, वर्तमान में केवल टर्म 1 MCQ परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त मार्क्स ही जारी किए गए हैं। टर्म 1 के परिणाम के लिए उम्मीदवारों को पास या फेल के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है। साथ ही, ये केवल टर्म 1 परीक्षा के लिए हैं और फाइनल परिणाम टर्म 2 परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/cbse-result-revaluation-10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP