Skip to main content

UPTET 2022 result date : 18 लाख अभ्यर्थियों का यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि घोषित, करें चेक

UPTET 2022 result date : 18 लाख अभ्यर्थियों का यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि घोषित, करें चेक।

यूपीटीईटी : रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम 25 मार्च के बाद किसी भी दिन जारी हो सकता है। परीक्षा पिछली सरकार के कार्यकाल में आयोजित की गई थी, लेकिन परिणाम जारी करने में देर हो गई। अब यूपी में नई सरकार के गठन का इंतजार किया जा रहा है। सरकार के गठन के साथ ही परीक्षार्थियों का इंतजाम खत्म होगा।


25 मार्च को नई सरकार के शपथग्रहण के बाद नया मंत्रिमंडल बन जाए और यह प्रक्रिया पूरी होते ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से रिजल्ट जारी किया जा सकेगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने अब तक परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी नहीं की है। तकरीबन 18 लाख परीक्षार्थियों को परिणाम और अंतिम उत्तरकुंजी का इंतजार है।



UPTET 2022 result date यूपीटीईटी परीक्षा परिणामों की राह देख रहे करीब 18 लाख अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है। संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (Uttar Pradesh Basic Education Board) किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा कर सकता है।



UPTET 2022 result date: 18 लाख यूपीटीईटी अभ्यर्थियों का रिजल्ट कभी भी घोषित हो सकता है। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का ख्वाब देखने वाले, उन उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है, जिन्होंने जनवरी में टीईटी परीक्षा दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test, 2022) जल्द घोषित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (Uttar Pradesh Basic Education Board) किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा कर सकता है।


 हालांकि इस संबंध में बोर्ड की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट किसी भी वक्त रिलीज हो सकता है। दरअसल, पहले राज्य में विधानसभा चुनाव और फिर उनके नतीजों के चलते रिजल्ट पर रोक लगी थी, चूंकि अब नतीजों की घोषणा हो चुकी है तो इसलिए रिजल्ट जारी होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं अगर एक अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणामों की घोषणा 18 मार्च यानी कि शुक्रवार को हो सकती है। हालांकि परिणामों के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करते रहें। नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार रोल नंबर और पासवर्ड सहित अपने वैलिड क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करके आधिकारिक पोर्टल पर परिणाम की जांच कर सकेंगे।


यूपीटीईटी रिजल्ट में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

जनरल- 60 फीसदी यानी कि 90 अंक

ओबीसी,एससी, एसटी- 55 फीसदी यानी कि 82.5

इससे पहले, UPTET 2022 का परिणाम 25 फरवरी को घोषित किया जाना था, लेकिन, उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण UPTET परिणाम 2021-22 घोषित नहीं किया गया था। यूपी टीईटी 2022 के परिणाम घोषित होने के बाद, परिणाम की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सीधा लिंक एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लिंक पर क्लिक करके अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/uptet-2022-result-date-18.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP