Skip to main content

डीएलएड की 1.32 लाख सीटें रह गईं खाली, कभी नौकरी की हुआ करती थी गारंटी

शिक्षक भर्ती कोर्स भी हाशिए पर, नौकरी न मिलती देख युवा शिक्षक भर्ती के पाठ्यक्रमों से बना रहे दूरी

डीएलएड की 1.32 लाख सीटें रह गईं खाली, कभी नौकरी की हुआ करती थी गारंटी


नौकरी न मिलती देख युवा शिक्षक भर्ती के पाठ्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। प्रशिक्षण सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए एनटीटी (डीपीएसई-डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन) और डीपीएड (डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन) में सीटों से भी कम आवेदन मिले हैं। सीटी नर्सरी में भी उम्मीद से कम आवेदन आए हैं। 


ये स्थिति तब है जबकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दी थी।एनटीटी के 20 संस्थानों की 1550 सीटों के लिए मात्र 290 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है, जबकि डीपीएड के चार संस्थानों की 130 सीटों के सापेक्ष 114 आवेदन मिले हैं। सीटी नर्सरी के दो संस्थानों राजकीय शिशु प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय प्रयागराज और आगरा की क्रमश: 34 व 27 कुल 61 सीटों पर 172 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सरकार ने दो साल पहले आंगनबाड़ी में प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया था।



इसके बाद आधा दर्जन से अधिक निजी संस्थानों ने एनटीटी की मान्यता भी ले ली। सीटी नर्सरी प्रशिक्षण भी प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए कराया जाता है, लेकिन भर्ती की कोई उम्मीद न देख युवाओं ने इन दोनों कोर्स में रुचि नहीं ली। डीपीएड करने वाले भी कई साल से बेरोजगार घूम रहे हैं।


बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 17 अक्तूबर 2016 को उच्च प्राथमिक स्कूलों में 32022 अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती जारी विज्ञापन में डीपीएड को मान्य किया गया था। लेकिन 2017 में सरकार बदलने के बाद भर्ती रोक दी गई। भर्ती शुरू कराने के लिए बेरोजगारों ने मुकदमेबाजी की लेकिन आज तक भर्ती पूरी नहीं हो सकी है और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।


डीएलएड की 1.32 लाख सीटें रह गईं खाली, कभी नौकरी की हुआ करती थी गारंटी

कभी नौकरी की गारंटी माने जाने वाले बीटीसी या डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) 2021 सत्र में आधे से अधिक सीटें खाली रह गईं। कुल 228900 सीटों के सापेक्ष 96134 सीटों पर ही अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। शेष आधे से अधिक 132766 सीटें खाली हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/132.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP