Skip to main content

राज्य शैक्षिक सेवा समूह- ख के उच्चतर पदों पर समूह -ग के खंड शिक्षाधिकारियों की पदोन्नति शिक्षक संघों को मंजूर नहीं

राज्य शैक्षिक सेवा समूह- ख के उच्चतर पदों पर समूह -ग के खंड शिक्षाधिकारियों की पदोन्नति शिक्षक संघों को मंजूर नहीं


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-ख के उच्चतर पदों पर निर्धारित पदोन्नति कोटा में संशोधन मुद्दे पर सुलह की राह दिख नहीं रही है। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों शिक्षक संघों से सामंजस्य बैठाने में अधिकारी विफल रहे। बेसिक शिक्षा के समूह-ग के खंड शिक्षाधिकारियों की उच्चतर पदों पर पदोन्नति राजकीय शिक्षक संघों व महिला शाखा संघ को मंजूर नहीं है। 



पिछले दिनों एक महत्वपूर्ण बैठक में राजकीय शिक्षक संघ पांडेय गुट की प्रांतीय अध्यक्ष छाया शुक्ला और महामंत्री रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने पदोन्नति कोटा संशोधन के प्रयास का विरोध किया। कहा कि राजकीय में शिक्षण, प्रशिक्षण और निरीक्षण के अलग-अलग संवर्ग है तो पदोन्नति भी अपने-अपने संवर्ग में ही होनी चाहिए। 


वर्तमान में खंड शिक्षाधिकारी का पद नाम समूह-ख उच्चतर शैक्षिक सेवा नियमावली में सम्मिलित ही नहीं है तो वह कोटा की मांग ही नहीं कर सकते। खंड शिक्षाधिकारी के पास शिक्षण का अनुभव नहीं है, जबकि समूह-ख उच्चतर के पदों पर सीधी भर्ती व पदोन्नति दोनों के लिए तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है। अगर शासन ने जबरन प्रयास किया तो मामला कोर्ट में ले जाएंगे। महिला शाखा इकाई की पदाधिकारियों ने भी राजकीय शिक्षक संघ का समर्थन किया।


 खंड शिक्षाधिकारी संघ समूह-ग से समूह-ख उच्चतर के पदों पर कोटा संशोधन कराकर पदोन्नति के दरवाजे खोलना चाहता है। राजकीय शिक्षक संघ भड़ाना गुट के अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना और महामंत्री डा. रविभूषण के मुताबिक समूह ‘खÓ के पद वर्तमान में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती तथा 50 प्रतिशत राजपत्रित शिक्षण पुरुष/महिला शाखा और निरीक्षण शाखा से निर्धारित अनुपात में पदोन्नति कर लोक सेवा आयोग करता है।


 समूह ‘खÓ के उच्चतर के पदों के लिए तीन साल का शिक्षण अनुभव आवश्यक है, जो कि खंड शिक्षाधिकारियों के पास नहीं है। ऐसे में यह पदोन्नति संशोधन कोटा मंजूर नहीं है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_13.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP