Skip to main content

UP Scholarship 2021: यूपी सरकार ने छात्रवृत्ति के संबंध में लिया यह बड़ा फैसला, 50 लाख स्टूडेंट्स जानें कब तक आएगी अकाउंट में धनराशि

UP Scholarship 2021: यूपी सरकार ने छात्रवृत्ति के संबंध में लिया यह बड़ा फैसला, 50 लाख स्टूडेंट्स जानें कब तक आएगी अकाउंट में धनराशि





UP Scholarship 2021अब 3 दिसंबर तक संस्थाएं आवेदन पत्र को फॉरवर्ड करेगी। इसके बाद जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति इनका निरीक्षण करेगी।फॉर्म का सत्यापन होने के बाद और सभी मानकों पर सही पाए जाने के बाद इन छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में 28 दिसंबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी जाएगी।

UP Scholarship 2021: यूपी सरकार ने छात्रवृत्ति के संबंध में लिया यह बड़ा  फैसला, 50 लाख स्टूडेंट्स जानें कब तक आएगी अकाउंट में धनराशियूपी सरकार ने लगभग 50 लाख स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है।

UP Scholarship 2021:यूपी सरकार ने लगभग 50 लाख स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने छात्रवृत्ति वितरण के संबंध में अहम फैसला लेते हुए दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। इसके मुताबिक, किसी भी कारणवश स्कॉलरशिप फॉर्म नहीं भर पाने वाले स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स अब कल यानी कि 29 अक्टूबर, 2021 से 30 नवंबर तक स्कॉलरशिप फॉर्म भर सकेंगे। इन छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा, पूर्व दशम छात्रवृत्ति के भी छूटे हुए छात्र-छात्राएं 29 अक्टूबर से 19 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, राज्य सरकार यह चाहती है कि कोई भी स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप से वंचित न रह जाए, इसलिए सरकार ने राहत दी है। फॉर्म भरते वक्त पूरी सावधानी के साथ भरें, क्योंकि फॉर्म में अधूरी जानकारी पाए जाने पर तो एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2021 थी।

नए शेड्यूल के मुताबिक, अब 3 दिसंबर तक संस्थाएं आवेदन पत्र को फॉरवर्ड करेगी। इसके बाद जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति कमेटी इनका निरीक्षण करेगी। फॉर्म का सत्यापन होने के बाद और सभी मानकों पर सही पाए जाने के बाद इन छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में अलग-अलग तिथियों में धनराशि भेजी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण में कक्षा 9 और 10 के सभी छूटे छात्र-छात्राएं के बैंक खाते में 27 दिसंबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी जाएगी। इसके अलावा, कक्षा 11 और 12 व दशमोत्तर के छात्र-छात्राएं की स्कॉलरशिप दिसंबर के अंत में आ जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 38.68 लाख स्टूडेंट्स ने स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया था। हालांकि इस बार स्टूडेंट्स की संख्या में काफी इजाफा बताया जा रहा है। वहीं इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2021/10/up-scholarship-2021-50.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP