Skip to main content

डेढ़ सौ राजकीय शिक्षिकाओं को पदोन्नति का दीवाली गिफ्ट

डेढ़ सौ राजकीय शिक्षिकाओं को पदोन्नति का दीवाली गिफ्ट


 प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रवक्ता पद पर पदोन्नति पाई करीब डेढ़ सौ राजकीय शिक्षिकाओं की पदस्थापना कर दीवाली का तोहफा दिया है। विभागीय पदोन्नति (डीपीसी) मिलने के बाद भी आठ माह से पदस्थापन लटका हुआ था। शुक्रवार को अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) डा. अंजना गोयल ने आदेश जारी किया।



 डीपीसी होने के बावजूद पदोन्नति न किए जाने का मामला पिछले दिनों राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष छाया शुक्ला और महामंत्री रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय के समक्ष भी उठाया था। 


पिछले दिनों 794 सहायक अध्यापकों की डीपीसी बैठक में हिस्सा लेने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पदोन्नति पाई इन 150 महिला अध्यापकों की प्रवक्ता पद पर पदस्थापना को लेकर निदेशालय में वार्ता की थी। 


शुक्रवार को अपर निदेशक ने रिक्त पदों के सापेक्ष पदस्थापना आदेश जारी कर दिया। इसमें अधिकांश शिक्षिकाओं की पदस्थापना तैनाती वाले जिले में ही की गई है, हालांकि विद्यालय बदल गए हैं। 


प्रवक्ता पद पर पदस्थापना पाईं शिक्षिकाएं अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, उर्दू, जीव विज्ञान, भूगोल, गणित विषय की है। अपर निदेशक ने पदोन्नति प्राप्त शिक्षिकाओं को निर्देशित किया है कि वह अपने वर्तमान पद के प्रभार से अवमुक्त होकर पदोन्नत पद पर अविलंब प्रभार ग्रहण करें। 


इसके अलावा पदोन्नति स्वीकार न करने की दशा में अपनी असहमति की सूचना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से उपलब्ध कराएं। साथ ही इसकी एक प्रति डाक के माध्यम से 15 दिन के भीतर शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के शिक्षा नियुक्ति (2) अनुभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_92.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP