Skip to main content

UPTET 2021: यूपीटीईटी में NIOS डीएलएड प्रशिक्षितों को मौका मिलने से आवेदकों की संख्या पहुंची 20 लाख के पार

UPTET 2021: यूपीटीईटी में NIOS डीएलएड प्रशिक्षितों को मौका मिलने से आवेदकों की संख्या पहुंची 20 लाख के पार


उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले साल कोविड संक्रमण के कारण परीक्षा न होने से इस बार आवेदकों की संख्या बढ़ी है। इसमें हाई कोर्ट के आदेश पर सम्मिलित किए गए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) से डीएलएड करने वाले प्रशिक्षित भी शामिल हैं। अब तक हुए कुल आवेदन में आठ लाख अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने जूनियर और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए आवेदन किया है।



कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं कराई गई थी। ऐसे में 2021 की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ी है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख पूर्व में 25 अक्टूबर निर्धारित थी। अंतिम तारीख से पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन अभ्यर्थियों को भी इस पात्रता परीक्षा में आवेदन करने की अनुमति दे दी, जिन्होंने एनआइओएस से दूरस्थ शिक्षा विधि के माध्यम से डीएलएड किया था। इन प्रशिक्षितों की संख्या करीब डेढ़ लाख है।


एनआइओएस से डीएलएड प्रशिक्षित के आवेदन लेने के लिए कम समय होने के कारण परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने शासन से अनुमति लेकर अंतिम तारीख एक दिन बढ़ाकर 26 अक्टूबर कर दी। आधी रात तक आनलाइन आवेदन लेने का समय होने के कारण संख्या में अभी और बढ़ोतरी होगी।


सचिव संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अब तक हुए 20 लाख से ज्यादा आवेदनों में करीब चार लाख ऐसे आवेदक हैं, जिन्होंने जूनियर और उच्च में से किसी एक में ही आवेदन किया है। शुल्क जमा करने और प्रिंटआउट लेने के लिए भी एक दिन तारीख बढ़ाने से अब 28 अक्टूबर की रात में अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की कुल संख्या स्पष्ट हो सकेगी। इसकी परीक्षा 28 नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/uptet-2021-nios-20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP