Skip to main content

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को दीपावली पर भी नहीं मिलेगा बढ़ा मानदेय, सरकार ने अनुपूरक बजट में मानदेय बढ़ाने की थी घोषणा

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को दीपावली पर भी नहीं मिलेगा बढ़ा मानदेय, सरकार ने अनुपूरक बजट में मानदेय बढ़ाने की थी घोषणा



लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत डेढ़ लाख शिक्षामित्रों का मानदेय दीपावली पर नहीं बढ़ सका है। विभाग ने शिक्षामित्रों का अक्टूबर का मानदेय का भुगतान 10 हजार रुपये प्रति माह की दर से करने के लिए शुक्रवार को बजट जारी कर दिया है।



 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्र सहायक अध्यापक पद का समायोजन रद होने के बाद से मानदेय बढ़ाने व नियमित करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अगस्त के अनुपूरक बजट में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी।


 राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने मानदेय भुगतान करने का आदेश जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 133 करोड़ 64 लाख 60 हजार रुपये का बजट भेज दिया है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ने की राह देख रहे हैं, सरकार की घोषणा पर अमल नहीं हो सका है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_863.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP