Skip to main content

शिक्षकों-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर दिया धरना

शिक्षकों-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर दिया धरना


लखनऊ : प्रदेश भर में गुरुवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। राजधानी में डीएम आवास के सामने सरोजनी नायडू पार्क में बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक व कर्मचारियों ने नारेबाजी की और उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगें जल्द पूरा करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।



कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच (उप्र) के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों व कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है।



शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का अभी तक स्थायीकरण नहीं किया गया। कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ अभी तक नहीं दिया गया। कर्मचारियों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरे जाने की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई। शिक्षक नेता डा. आरपी मिश्र ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर कर रही है। मंच के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं और मांगें पूरी होने तक लड़ाई जारी रहेगी।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_82.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP