Skip to main content

UP Scholarship 2021 : छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के आवेदन में संदिग्ध सूचना सुधारने को फोन पर आएगा SMS

UP Scholarship 2021 : छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के आवेदन में संदिग्ध सूचना सुधारने को फोन पर आएगा SMS

UP Scholarship 2021: प्रदेश के कक्षा 11-12, स्नातक, स्नातकोत्तर के अलावा मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और ऐसे ही अन्य पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति, सामान्य, ओबीसी व अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा सोमवार को खत्म हो गई।



अब इन छात्र-छात्राओं को अगले तीन कार्य दिवसों में ऑनलाइन भरे गये आवेदन का प्रिण्ट आउट निकालकर उसके साथ आवश्यक सभी संलग्नक लगाकर उसे अपने शिक्षण संस्थान में जमा करेगा।

शिक्षण संस्थान उसे पूरे दस्तावेज से ऑनलाइन आवेदन का मिलान करेगा। अगर ऑनलाइन आवेदन और प्रिण्ट आउट के साथ लगे संलग्नकों में अंकित सूचना में कोई तथ्य संदिग्ध पाया जाएगा तो इस बारे में सम्बंधित आवेदक छात्र-छात्रा को आवेदन पत्र में अंकित उसके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा जाएगा कि वह अपने आवेदन की उपरोक्त खामी को सुधारें या संदिग्ध तथ्य के बारे में समुचित साक्ष्य प्रस्तुत करें।

छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के मामले में वरीयता क्रम में सबसे पहले सरकारी शिक्षण संस्थानों के आवेदक छात्र-छात्राओं के आवेदन पर विचार किया जाएगा। बदले नियमों के तहत सरकारी संस्थाओं में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्राइवेट की भांति तीसरे क्रम में रखा जाएगा। पहले सरकारी, इसके बाद अर्ध सरकारी और फिर प्राइवेट संस्थाओं के विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाती थी। ऐसे में अब आर्थिक रूप से सुदृढ़ विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल सकेगी। मैनेजमेंट कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी फीस नहीं मिलेगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/10/up-scholarship-2021-sms.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP