Skip to main content

कोरोना व DBT का असर : सरकारी स्कूलों में 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थी बढ़े

कोरोना व DBT का असर : सरकारी स्कूलों में 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थी बढ़े

बैंक खाते के धन ने लुभाया,बेसिक स्कूलों में 10 लाख बढ़े छात्र-छात्राएं


लखनऊ : प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं को मुफ्त में यूनीफार्म, स्कूल बैग, स्वेटर व जूते मोजे दिए जाते रहे हैं लेकिन, बैंक खाते में धन भेजने का असर दिखना शुरू हो गया है। सरकारी व सहायताप्राप्त स्कूलों के 1.20 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ तुरंत मिलेगा, क्योंकि इन अभिभावकों का डाटा सत्यापित हो चुका है। वहीं, कोरोना संक्रमण और डीबीटी के फैसले के चलते प्रदेश के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

कोरोना संक्रमण के कारण सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ रहा है वहीं, डीबीटी के फैसले के बाद सहायता प्राप्त स्कूलों से सरकारी स्कूलों में भी बच्चे आ रहे हैं।


लखनऊ : सरकारी व एडेड स्कूलों के 1.20 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ तुरंत दिया जाएगा। 1.85 करोड़ में से 1.20 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों का डाटा सत्यापित किया जा चुका है। वहीं इस वर्ष कोरोना संक्रमण और डीबीटी के फैसले के चलते प्रदेश के सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रदेश के सरकारी व एडेड स्कूलों में 1.85 करोड़ बच्चे नामांकित हैं।



कोरोना संक्रमण के कारण सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा लेकिन इससे भी ज्यादा डीबीटी के फैसले के बाद सहायता प्राप्त स्कूलों से सरकारी स्कूलों में भी बच्चे शिफ्ट हुए हैं। सरकारी स्कूलों में पिछले वर्ष लगभग 1.58 करोड़ बच्चे थे लेकिन अभी तक 2021-22 में लगभग 1.70 करोड़ बच्चों का नामांकन हो चुका है। नामांकन की प्रक्रिया अब भी जारी है। कोरांव-प्रयागराज के कम्पोजिट स्कूल में नामांकन में 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं कानपुर देहात के जूनियर स्कूल में पिछले वर्ष 100 बच्चे थे लेकिन इस वर्ष संख्या बढ़कर 150 हो गई है। अब भी रोज पांच से छह बच्चे सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं।


इसके पीछे कारण यह है कि यूनिफार्म का वितरण सरकारी व सहायता प्राप्त सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को किया जाता है लेकिन जूता-मोजा, स्कूल बैग, स्वेटर केवल सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को दिया जाता है। एडेड स्कूल के विद्यार्थियों को यूनिफार्म के लिए सिर्फ 600 रुपए दिया जाएगा, वहीं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 1100 रुपए दिया जाएगा।

■ 1100 रुपये की धनराशि मिलेगी-

● -दो जोड़ा यूनिफार्म- 600 रुपये
● -एक जोड़ा जूता व मोजा-125 रुपये

● -स्वेटर-200 रुपये
● -स्कूल बैग-175 रुपये


source http://www.primarykamaster.in/2021/10/dbt-10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP