Skip to main content

निजी स्कूलों की हठधर्मिता से सात हजार से अधिक बच्चों की पढ़ाई बाधित, फटकार और नोटिस भी बेअसर

निजी स्कूलों की हठधर्मिता से सात हजार से अधिक बच्चों की पढ़ाई बाधित, फटकार और नोटिस भी बेअसर


लखनऊ : निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूल गरीब बच्चों का प्रवेश नहीं ले रहे हैं। बीएसए से लेकर शासन तक की फटकार और नोटिस का असर भी स्कूल संचालकों पर नहीं हो रहा है। निजी स्कूलों की हठधर्मिता के कारण सात हजार से अधिक बच्चों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है।




नए सत्र 2021-22 के लिए आरटीई के तहत 12770 गरीब बच्चों का चयन तीन चरणों में प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए किया गया था। लगभग आधा सत्र गुजर जाने के बाद भी अभी तक सिर्फ 5132 बच्चों का ही निजी स्कूलों में प्रवेश हुआ है। इन बच्चों के अभिभावक कभी स्कूल तो कभी बेसिक शिक्षा कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।


निजी स्कूल प्रवेश लेने के लिए सीधा मना कर रहे हैं। कुछ विद्यालय तो ऐसे हैं जिनकी कई शाखाएं हैं। इन स्कूलों को दो-दो सौ बच्चे प्रवेश के लिए आवंटित किए हैं लेकिन एक भी बच्चे का प्रवेश नहीं लिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश नहीं लेने पर इन स्कूलों को एक के बाद एक कई नोटिस जारी किए गए लेकिन संचालक टस से मस नहीं हुए।


निजी स्कूलों की ओर से प्रवेश न लेने के पीछ बार-बार कारण बताया जाता है कि बीते तीन वर्षों से सरकार की ओर से अभी तक फीस प्रतिपूर्ति शुल्क नहीं दिया गया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि आखिर कब तक बिना फीस के बच्चों को पढ़ाएं।


अब कार्रवाई की बात कर रहा है प्रशासन

जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रवेश नहीं लिए जाने की शिकायत पर विद्यालयों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अगर नहीं मानते तो कार्यवाही की जाएगी। कई स्कूलों में स्वयं बात कर चयनित बच्चों के प्रवेश कराए हैं लेकिन कुछ स्कूल बिल्कुल भी सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे 65 स्कूलों को चिन्हित कर इनकी बैठक जिलाधिकारी के साथ करायी गई। जिसमें सभी ने प्रवेश का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ को छोड़कर किसी ने प्रवेश नहीं लिया।


आवंटन 200 बच्चों का प्रवेश सिर्फ दो को

सीएसएस स्कूलों की शाखाओं में 200 बच्चों का आवंटन हुआ लेकिन प्रवेश सिर्फ दो लोगों का ही लिया है। एलपीएस को 179 चयनित बच्चे आवंटित हुए हैं लेकिन यहां भी प्रवेश की संख्या नगण्य है। आईडी रस्तोगी स्कूल को दस, ब्राइट वे स्कूल को 10 बच्चे आंवटित हैं लेकिन प्रवेश शून्य है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_60.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP