Skip to main content

विभागीय योजनाओं की समीक्षा में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने दिया जोर, शिक्षकों की जल्द हो पदोन्नति

विभागीय योजनाओं की समीक्षा में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने दिया जोर,  शिक्षकों की जल्द हो पदोन्नति


लखनऊ : प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीईटी परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधों समेत सभी जरूरी तैयारियां करने पर जोर दिया है।



डॉ. द्विवेदी बुधवार को बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क वितरित की जाने वाली यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर एवं स्कूल बैग के सापेक्ष धनराशि डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के माता-पिता या अभिभावक के खाते में भेजे जाने का कार्य उच्च प्राथमिकता का है।


 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उच्चीकरण के संबंध में उन्होंने भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। टीईटी के संबंध में उन्होंने ध्यान रखने की हिदायत दी कि अभ्यर्थियों को केंद्र पर असुविधा न होने पाए।


स्मार्ट क्लास के संचालन की कार्रवाई जल्द पूरी हो

डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, सचिव बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा आरवी सिंह, निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल व अपर निदेशक बेसिक शिक्षा ललिता प्रदीप सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP