Skip to main content

तबादला न करने वालों पर कार्रवाई के फिर आदेश, अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दिया कार्रवाई का आदेश, अफसर न कर सके तबादला आदेश जारी

तबादला न करने वालों पर कार्रवाई के फिर आदेश, अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दिया कार्रवाई का आदेश

शिक्षा विभाग के कार्यालयों में समूह ‘ग’ के कार्मिक वर्षों से जमे, तीसरे साल भी अफसर न कर सके तबादला आदेश जारी



 लखनऊ : शिक्षा विभाग के कार्यालयों में समूह ‘ग’ के कार्मिक वर्षों से जमे हैं, तीसरे साल उनका तबादला नहीं हो सका है। वार्षिक स्थानांतरण के समय अफसर व पटल सहायकों ने मिलकर तबादला आदेश जारी ही नहीं किए। शासन की सख्ती के बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा अनामिका सिंह ने विलंब के लिए दोषी अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। शिक्षा निदेशालयों के अलावा मंडल व जिला मुख्यालयों के कार्यालयों पर समूह ‘ग’ के करीब चार हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।



अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने आठ, 14 जुलाई व 27 अगस्त को आदेश दिया था कि माध्यमिक व बेसिक शिक्षा कार्यालयों के कार्मिकों का स्थानांतरण किया जाए। निदेशालय ने इस संबंध में तबादला आदेश जारी ही नहीं किया। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देश पर भी तबादला सूची नहीं बनी। उन्होंने पटल सहायकों पर कार्रवाई करने के लिए लिखा तो उस भी कुछ नहीं हुआ।


■ वार्षिक स्थानांतरण में अफसर व कार्मिकों ने मिलकर समूह ‘ग’ के तबादले किए ही नहीं

■ अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दिया कार्रवाई का आदेश


इधर, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने निर्देश दिया कि तबादला न होने के दोषी अधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई की जाए, इस आदेश के चंद दिन बाद ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने समूह ‘ग’ के तबादला करने का आदेश दिया, हालांकि दोनों आदेश पर कुछ नहीं किया गया। अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा अनामिका ने शिक्षा निदेशक बेसिक व अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा को निर्देश दिया है कि इस मामले में दोषी कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करके शासन को अवगत कराया जाए।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_467.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP