Skip to main content

CISCE : 10वीं व 12वीं के प्रथम सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षा में बुकलेट पर ही होगा प्रश्न उसी पर देना होगा उत्तर

CISCE   : 10वीं व 12वीं के प्रथम सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षा में बुकलेट पर ही होगा प्रश्न उसी पर देना होगा उत्तर


 
काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइसीएसई) ने 2021-2022 की 10वीं व 12वीं के प्रथम सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षा बुकलेट पर कराने का निर्णय लिया है। बोर्ड सीबीएसई की तरह ओएमआर सीट पर परीक्षा नहीं कराएगा। इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



 परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। बुकलेट में ही प्रश्न रहेंगे। उसी में निर्धारित स्थान पर उत्तर लिखना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों को अलग से न प्रश्न पत्र मिलेगा और न ही ओएमआर शीट। बोर्ड के नए नियम के तहत परीक्षा शुरू होने के पांच मिनट पहले तक कक्ष में प्रवेश मिलेगा। सभी छात्रों को अपना यूनिक आइडी और इंडेक्स नंबर प्रश्न पत्र के उपर लिखना होगा। उत्तर नीले अथवा काले पेन से लिखना होगा। ओवरराइटिंग करने पर उस प्रश्न के नंबर काट लिए जाएंगे।


22 से इंटर व 29 नवंबर से हाईस्कूल की परीक्षा बोर्ड की प्रथम सेमेस्टर की 10वीं की परीक्षा 29 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगी। 12वीं की परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को समाप्त होगी। 10वीं की परीक्षा एक व 12वीं की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। जिले में इस बार 20 स्कूलों के लगभग सात हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2021/11/cisce-10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP