Skip to main content

बीएड की पूल काउंसिलिंग में 18305 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित, 8 नवंबर से शुरू होगी डायरेक्ट काउंसिलिंग

बीएड की पूल काउंसिलिंग में 18305 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित,  8 नवंबर से शुरू होगी डायरेक्ट काउंसिलिंग


लखनऊ। लखनऊ विवि द्वारा बीएड में दाखिले के लिए आयोजित की गई पूल काउसिलिंग का सीट आवंटन परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। पूल काउंसिलिंग में कुल 18305 अभ्यर्थियों को बीएड महाविद्यालयों में सीट आवंटित किए गए। इन छात्रों को 30 अक्तूबर तक दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अब 8 नवंबर से बीएड की बची हुई सीटों पर सीधी काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड की राज्य समन्वयक प्रो. अमीता बाजपेयी ने बताया कि पूल काउंसिलिंग में 23161 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 22993 छात्रों ने सीट लॉक की और 18305 छात्रों को सीट आवंटित हुई। 168 छात्र ऐसे थे जिन्होंने पंजीकरण तो कराया लेकिन सीट लॉक नहीं की। जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है उन्हें 30 अक्तूबर तक लविवि की वेबसाइट पर लॉगइन कर सीट आवंटन व पुष्टिपत्र डाउनलोड करना होगा। 



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/18305-8.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP