Skip to main content

बीएड काउंसिलिंग : 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपलोड किए अभिलेख, दूसरे चरण की काउंसिलिंग में छात्र ले रहे अधिक रुचि

बीएड काउंसिलिंग : 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपलोड किए अभिलेख, दूसरे चरण की काउंसिलिंग में छात्र ले रहे अधिक रुचि


18 हजार छात्रों ने कॉलेजों की सीटें की बुक

पहले चरण की काउंसिलिंग के पहले दिन का आंकड़ा चार हजार के आसपास था।


बरेली। बीएड काउंसिलिंग के दूसरे चरण की रफ्तार अधिक है। विद्यार्थी काउंसिलिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को 20 हजार विद्यार्थियों ने अभिलेख अपलोड करके ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग लिया, जिनमें 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने कॉलेजों में सीटें बुक कीं।



रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग में 75001 से दो लाख रैंक तक के विद्यार्थियों को बुलाया है। वहीं पहली काउंसिलिंग से दूर रहे 50 हजार विद्यार्थी भी दूसरे चरण की इस काउंसिलिंग में हिस्सा ले रहे हैं। 



माना जा रहा है कि इसी के चलते पहले दिन काउंसिलिंग का रिकॉर्ड 16 हजार तक पहुंच गया जबकि विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम में कुछ विद्यार्थियों ने फोन करके यह भी पता किया कि उनके यहां स्नातक का परिणाम नहीं आया है। ऐसे में वह क्या करें। इस पर विश्वविद्यालय का कहना है कि विद्यार्थी प्रोविजनल आधार पर काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। राज्य समन्वयक प्रो. पीबी सिंह का कहना है कि इस चरण की काउंसिलिंग में विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/20_12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP