Skip to main content

नए शिक्षकों की तैनाती की तैयारी, फिर भी कई जिलों में रहेगी कमी, माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारी पर शिक्षक संघ ने उठाए सवाल

नए शिक्षकों की तैनाती की तैयारी, फिर भी कई जिलों में रहेगी कमी,  माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारी पर शिक्षक संघ ने उठाए सवाल



लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग 1395 नए शिक्षकों की राजकीय विद्यालयों में ऑनलाइन तैनाती करने जा रहा है। इसकी शुरुआत आकांक्षात्मक जिलों से होगी। लेकिन इनकी तैनाती सभी जिलों में नहीं होगी। इससे ज्यादातर जिलों में शिक्षकों की कमी बनी रहेगी। विभाग का कहना है कि पदोन्नति व नई भर्ती होते ही अन्य जिलों में भी खाली पदों पर तैनाती कर दी जाएगी।



वर्तमान में विभिन्न जिलों में कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जहां मानक के आधे से भी कम शिक्षक हैं। कुछ विषयों के तो शिक्षक ही नहीं हैं। लखनऊ के कुछ विद्यालयों का भी यही हाल है। राजकीय शिक्षक  संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय कहते हैं कि छोटे जिलों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। महोबा में चिराग लेकर ढूंढने पर भी कोई लेक्चरर नहीं मिलेगा।



हमीरपुर के कुरारा इंका में छात्र संख्या तो बहुत ज्यादा है, लेकिन शिक्षकों के पद खाली हैं। सोनभद्र में भी कुछ कॉलेजों को छोड़कर बाकी में पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ नियमों का हवाला देकर ऑनलाइन महज कुछ जिलों में नियुक्ति की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ऑफलाइन तबादले मनमर्जी किए गए हैं।



लखनऊ वीवीआईपी है इसलिए अभी पद खाली रहेंगे

शिक्षा विभाग ने लखनऊ, गाजियाबाद व नोएडा जिलों को वीवीआईपी श्रेणी में रखा है। इसलिए यहां सभी जिलों के साथ नई नियुक्ति नहीं की जा रही। यह स्थिति तब है जब लखनऊ के कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। यहां मांग के बावजूद खाली पदों पर शिक्षक नहीं भेजे जा रहे।


शासन की व्यवस्था के अनुसार जिलों में शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। लखनऊ समेत जिन जिलों के विद्यालयों में दिक्कत है, वहां भी जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। केके गुप्ता, अपर शिक्षा निदेशक



source http://www.primarykamaster.in/2022/10/blog-post_5.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP