Skip to main content

विद्यालयों में बाबुओं के पद खाली, नियुक्ति में मनमानी की छूट नहीं तो प्रबंधकों ने खींचा हाथ

विद्यालयों में बाबुओं के पद खाली, नियुक्ति में मनमानी की छूट नहीं तो प्रबंधकों ने खींचा हाथ


 भर्ती को तैयार नहीं स्कूल प्रबंधक

● प्रदेश के अन्य जिलों में भी लिपिक भर्ती की यही स्थिति



सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में बाबुओं की भर्ती में मनमानी पर रोक लगी तो प्रबंधकों ने पद खाली होने के बावजूद नियुक्ति से मुंह फेर लिया। प्रयागराज में ही 76 ब्वॉयज कॉलेजों में लिपिकों की सीधी भर्ती के 82 पद खाली हैं लेकिन प्रबंधकों ने मात्र 20 पर भर्ती की अनुमति मांगी है। बचे हुए 62 पदों पर नियुक्ति में प्रबंधक रुचि नहीं ले रहे। कई स्कूलों में दो-दो पद खाली हैं लेकिन एक पर भी नियुक्ति की अनुमति नहीं मांगी गई है। 


यही स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों में भी बनी हुई है। शिक्षा निदेशालय को 1621 रिक्त पदों की सूचना मिली थी लेकिन जो हालात हैं इसमें पांच सौ पद भी भरना मुश्किल लग रहा है।





ऐसा इसलिए है क्योंकि नियुक्ति प्रक्रिया से प्रबंधकों को होने वाली लाखों रुपये की कमाई की गुंजाइश खत्म हो गई है। कुछ प्रबंधकों ने रिश्तेदारों की नियुक्ति का भरोसा दिलाया था लेकिन मनमानी नहीं कर पा रहे तो कुछ प्रबंधकों को लगता है कि भविष्य में नियमों में ढील मिलने पर मनमाफिक भर्ती कर लेंगे।


पहले प्रबंध समिति जिला विद्यालय निरीक्षकों के जरिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक से अनुमति लेकर बाबुओं के रिक्त पदों पर मनमानी नियुक्ति कर लेती थी। इसमें लाखों रुपये लेनदेन के आरोप लगते थे। इसके चलते सरकार ने 25 नवंबर 2021 को इंटरमीडिएट एक्ट 1921 में संशोधन करते हुए चयन प्रक्रिया का नये सिरे से निर्धारण कर दिया। 


नई नियमावली के अनुसार संबंधित विद्यालय के प्रबंधक की अध्यक्षता में चयन समिति गठित करने का प्रावधान है। इसमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 50 एवं अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले 18 से 40 आयु के अभ्यर्थियों से ही आवेदन लिया जाएगा। एक पद के सापेक्ष पीईटी मेरिट के आधार पर दस अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। शासन की ओर से संशोधित समय सारिणी के अनुसार 16 जनवरी तक बाबुओं की चयन प्रक्रिया पूरी होनी है।


जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक बालक विद्यालयों में लिपिकों के 82 पद खाली हैं। इसके सापेक्ष 20 पदों पर नियुक्ति की अनुमति मांगी गई है। पीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज



source http://www.primarykamaster.in/2022/10/blog-post_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP