Skip to main content

बीएड की पूल काउंसिलिंग सात नवम्बर से, अभ्यर्थी बदल सकेंगे अपना कॉलेज, एक लाख से अधिक के शामिल होने की उम्मीद

बीएड की पूल काउंसिलिंग सात नवम्बर से, अभ्यर्थी बदल सकेंगे अपना कॉलेज

रुहेलखंड विश्वविद्यालय को पूल में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद



बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय अब सात नवंबर से बीएड की पूल काउंसिलिंग कराने की तैयारी में जुट गया है। इसके जरिये विद्यार्थी कॉलेज की च्वॉइस बदल सकेंगे। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि इसमें एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। आखिर में डायरेक्ट काउंसिलिंग होगी। इससे विद्यार्थी कॉलेजों में सीधे दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए 560 रुपये शुल्क जमा करना होगा।



इस समय बीएड काउंसिलिंग का चौथा चरण चल रहा है, लेकिन काउंसिलिंग में करीब एक लाख विद्यार्थी ही शामिल हो पाए हैं। सात नवंबर से पूल काउंसिलिंग शुरू होगी, जो एक सप्ताह चलेगी। विश्वविद्यालय का तर्क है कि पिछले साल लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड की काउंसिलिंग कराई गई थी। शुरुआती चरण में काउंसिलिंग की रफ्तार धीमी रही, लेकिन पूल काउंसलिंग में काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। डायरेक्ट काउंसिलिंग का रिकॉर्ड भी एक लाख से अधिक का रहा था।


पूल काउंसलिंग सात नवम्बर से

पूल काउंसिलिंग सात नवंबर से होगी। इसमें विद्यार्थी कॉलेज च्वॉइस भी बदल सकते हैं। उम्मीद है कि विद्यार्थी इसमें बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। - प्रो. पीबी सिंह, राज्य समन्वयक, बीएड प्रवेश परीक्षा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/blog-post_50.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP