Skip to main content

बीएड काउंसिलिंग : 22684 विद्यार्थियों को सीटें अलॉट, आज से शुरू होगी दूसरे चरण की काउंसिलिंग

बीएड काउंसिलिंग : 22684 विद्यार्थियों को सीटें अलॉट, आज से शुरू होगी दूसरे चरण की काउंसिलिंग


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड काउंसिलिंग में शामिल हुए 25862 में से 22684 विद्यार्थियों को सीटों का अलॉटमेंट कर दिया गया है। 3178 विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन नहीं हो पाया। राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों में 7651 सीटों में से 6957 सीटों का आवंटन हुआ, जिसमें खुली श्रेणी की 3942 सीटें, 1839 ओबीसी वर्ग, 1146 एससी वर्ग व 30 सीटें एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को दी गईं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी की 624 सीटें भरी गईं। काउंसिलिंग में शामिल हुए विद्यार्थियों को भरी गई सीटों के मुताबिक रैंक के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं सोमवार से काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है।



विवि की ओर से बीएड की काउंसलिंग 30 सितंबर से शुरू की गई थी जो आठ अक्तूबर तक चली। विद्यार्थियों ने अभिलेख अपलोड करके अपनी पसंद के कॉलेजों में सीटें लॉक कीं थीं। नौ अक्तूबर को विश्वविद्यालय की टीम की ओर से सीटों का अलॉटमेंट किया गया। इसकी सूचना हर विवि को भेजी गई है। पहली काउंसिलिंग में 75 हजार रैंक तक के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया था लेकिन 50 हजार भाग नहीं ले पाए। यह विद्यार्थी दस अक्तूबर से शुरू हो रही काउंसिलिंग में भी हिस्सा ले सकेंगे। दूसरे चरण की काउंसलिंग में 75001 रैंक से लेकर दो लाख रैंक तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। यह काउंसलिंग 13 अक्तूबर तक चलेगी। 14 अक्तूबर को सीटों का अलॉटमेंट किया जाएगा। राज्य समन्वयक प्रो. पीबी सिंह का कहना है कि दूसरे चरण की काउंसिलिंग की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/22684.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP