Skip to main content

बीटेक के विद्यार्थियों को अब हिंदी में मिलेंगी पुस्तकें, नए सत्र में AICTE से अनुवादित पुस्तकें उपलब्ध करा रहा AKTU

बीटेक के विद्यार्थियों को अब हिंदी में मिलेंगी पुस्तकें

नए सत्र में AICTE से अनुवादित पुस्तकें उपलब्ध करा रहा AKTU 

15 नवंबर से बीटेक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी





नई शिक्षा नीति के तहत बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को इस सत्र से तकनीकी विषय को अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी पढ़ने का मौका मिलेगा। डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) और संबद्ध तकनीकी कालेजों में विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों की हिंदी में लिखी पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। एआइसीटीई की ओर से तैयार कराई गई हिंदी माध्यम की पुस्तकों को एकेटीयू मंगा रहा है । एकेटीयू पुस्तकें हिंदी में लिखने के लिए अपने शिक्षकों को दो लाख रुपये की ग्रांट भी दे रहा है।


नई शिक्षा नीति के तहत बीटेक की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी होगी। इसके लिए सभी कालेजों के शिक्षकों से अपेक्षा की गई है। कि सत्र शुरू होने पर वे कक्षा में छात्रों को पढ़ाते समय तकनीकी शब्दावली भले ही अंग्रेजी में बताएं, लेकिन विषय हिंदी में समझाएंगे। बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। वे किसी भी भाषा में उत्तर लिख सकेंगे।


एकेटीयू के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि 15 नवंबर से बीटेक की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। इस सत्र से बीटेक की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी कराई जाएगी। इसमें टर्म अंग्रेजी में ही होंगे, लेकिन पढ़ाने और समझाने का तरीका हिंदी में होगा । एआइसीटीई और मप्र तकनीकी संस्थान से हिंदी माध्यम में तैयार की गई पुस्तकों को छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। 


एआइसीटीई ने हिंदी में तकनीकी विषयों की पुस्तक लिखने और अनुवाद के लिए एकेटीयू, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी है। 


कुलपति का कहना है कि हिंदी में बीटेक की पढ़ाई का मतलब यह नहीं है कि विद्यार्थियों की अंग्रेजी या तकनीकी ज्ञान कमजोर होगा। हिंदी में जो पुस्तकें तैयार हो रहीं हैं, उसमें टर्म अंग्रेजी में है। विषय को समझाने की प्रक्रिया हिंदी में है। इससे हिंदी माध्यम के विद्यार्थी तकनीकी विषय को आसानी से समझ लेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/aicte-aktu.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP