Skip to main content

स्कूलों में जमेगा गिल्ली-डंडा का रंग - उड़ेंगे कागज के विमान, खिलौने और खेलों को स्कूली शिक्षा का हिस्सा बनाने का फैसला

स्कूलों में जमेगा गिल्ली-डंडा का रंग - उड़ेंगे कागज के विमान, खिलौने और खेलों को स्कूली शिक्षा का हिस्सा बनाने का फैसला



खिलौने और खेलों से बच्चों में बौद्धिक विकास की वैज्ञानिक प्रामाणिकता सिद्ध होने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने अब इसे स्कूली शिक्षा का हिस्सा बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत न सिर्फ पारंपरिक खेल और खिलौनों से उन्हें जोड़ने की पहल की गई है, बल्कि ऐसे खिलौने और खेलों की मैपिंग भी की गई है जो बच्चों को स्कूली स्तर पर विज्ञान और गणित जैसे विषयों में मदद भी करेंगे। पारंपरिक खेलों में गिल्ली-डंडा, कंचा, लट्टू व कागज के विमान, गुड्डा-गुड़िया और गाड़ी आदि शामिल हैं। लेकिन राज्यों के हिसाब यह अलग-अलग हैं। इन पारंपरिक खेलों से बच्चों में एकाग्रता, संख्या ज्ञान, कौशल आदि का विकास हो सकता है।



नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार देश में अब बच्चों को स्कूली स्तर पर खिलौना और खेल आधारित शिक्षा दी जाएगी। इसमें आइआइटी गांधीनगर की मदद ली गई है। यह सझाव भी दिया है कि स्कलों के  किस स्तर पर या किसी आयु वर्ग के बच्चे को कौन से खिलौनों और खेलों से जोड़ा जाए। पूरे पाठ्यक्रम में तीन साल से दसवीं तक के बच्चों के लिए खेल और खिलौने का सुझाव है। पीएम श्री स्कूलों से इसकी शुरुआत होगी।


एनसीईआरटी की ओर से तैयार किए गए खिलौना आधारित इस पाठयक्रम को सभी राज्यों को भेज दिया गया है। सभी से अपनी जरूरत और उपलब्धता के हिसाब से खिलौनों को चुनने की स्वतंत्रता दी गई है। इस पूरी पहल का मकसद स्कूली शिक्षा को रुचिकर बनाने सहित बच्चों का बौद्धिक विकास करना है।


इस बीच मंत्रालय ने राज्यों और स्कूलों को सिर्फ ऐसे खिलौनों को शामिल करने का सुझाव दिया है जो पूरी तरह से देश में बने हैं। साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) से प्रमाणित हों। गौरतलब है कि इस पहल को भारतीय खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि देश में भारतीय खिलौनों का एक बड़ा बाजार भी तैयार होगा। मौजूदा समय  खिलौनों के बाजार में चीन का काफी दखल है।



विज्ञान व गणित में बच्चा कमजोर है तो इन खिलौनों से जोड़ें 

स्कूली स्तर यदि किसी का बच्चा गणित और विज्ञान जैसे विषयों में कमजोर है, या फिर उसका रुझान नहीं है, तो इसके लिए आइआइटी गांधीनगर ने कुछ ऐसे खिलौनों की मैपिंग भी की है जिसके जरिये उनमें उन विषयों से जुड़ी रुचि को बढ़ाया जा सकता है। या फिर वह उनकी मदद से उन विषयों में दक्ष हो सकते हैं। इनमें गणित के क्यूब, नंबर स्ट्रिप, फ्लेक्स 2डी, 3 डी, टावर पजल और विज्ञान के लिए अर्जुन का लक्ष्य आदि जैसे इनोवेटिव खिलौने सुझाए हैं। इसी तरह इतिहास के लिए हड़प्पा कालीन खिलौनों से जोड़ने आदि जैसे सुझाव शामिल हैं। इसके साथ ही बच्चों में अंकों की समझ को विकसित करने के लिए भी खिलौने सुझाए गए हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/blog-post_83.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP