Skip to main content

निजी बैंक खातों में भेजी गई थी खेल किट की धनराशि, जांच में हुआ खुलासा, रकम हस्तांतरण के बाद भी स्कूलों में नहीं पहुंची किट, जानिए किस जनपद का मामला

निजी बैंक खातों में भेजी गई थी खेल किट की धनराशि, जांच में हुआ खुलासा, रकम हस्तांतरण के बाद भी स्कूलों में नहीं पहुंची किट, जानिए किस जनपद का मामला



झांसी। पूर्व बीएसए वेदराम के खिलाफ खेल किट घोटाले की चल रही जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि पूर्व बीएसए ने सांठगांठ करके स्कूलों से खेल किट के नाम पर जारी रकम एक निजी खाते में जमा करा दी। बाद में यह पूरी रकम निकाल ली गई। इसी तरह कई स्कूलों के बैंक खाते में पैसा जमा कर देने के बावजूद भी उन तक खेल किट नहीं पहुंची। इन विद्यालयों ने भी पूर्व बीएसए के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं।



गत सत्र में परिषदीय स्कूलों में खेल किट खरीद का आदेश परिषद द्वारा जारी किया गया था। जिसमें प्राथमिक विद्यालय में खेल किट खरीद के लिए 5000 रुपये की धनराशि और उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय में खेल किट के लिए 10,000 रुपये की धनराशि भेजी गई थी। गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत की शिकायत पर खेल किट घोटाले की जांच शुरू हुई है। पूर्व बीएसए वेदराम पर आरोप हैं कि उन्होंने बदायूं की फर्जी फर्म से खेल किट खरीदने के लिए शिक्षकों पर दबाव बनवाया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खेल किट की खरीद के लिए धनराशि तो हस्तांतरित की थी, लेकिन कई स्कूल तक खेल किट पहुंचाई भी नहीं गई है।


जिन स्कूलों में खेल किट पहुंची है वह भी उस सूची के अनुसार नहीं है जो कि परिषद द्वारा जारी की गई थी। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि खेल किट की खरीद की धनराशि फर्म के नाम वाले बैंक खाते में हस्तांतरित न करवा कर निजी बैंक खाते में हस्तांतरित कराई गई थी। इसके अलावा इस मामले में एक खंड शिक्षा अधिकारी और एक लिपिक की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्यामलता आनंद के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है, सभी पक्षों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी।




source http://www.primarykamaster.in/2022/10/blog-post_91.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP