Skip to main content

यूपी बोर्ड : 28 हजार स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक 1.11 करोड़ बच्चों ने लिया दाखिला

यूपी बोर्ड : 28 हजार स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक 1.11 करोड़ बच्चों ने लिया दाखिला

यूपी बोर्ड से जुड़े 28 हजार से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में 2022-23 शैक्षणिक सत्र में कक्षा नौ से 12 तक में एक करोड़ ग्यारह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बोर्ड ने कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण और कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए दस अक्तूबर तक का मौका दिया था। बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों पर गौर करें तो कक्षा 9 व 11 में 52,38,744 जबकि कक्षा 10 व 12 में 58,67,329 कुल 1,11,06,073 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है।



पिछले साल 10वीं के लिए 27,81,645 और 12वीं में 22,37,578 कुल 50,19,223 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इस लिहाज से इस साल 10वीं-12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या में आठ लाख से अधिक का इजाफा हुआ है। वहीं कक्षा नौ व 11 में आठ लाख से अधिक की कमी आई है। पिछले साल कक्षा 9 व 11 में क्रमश: 31,90,936 व 26,76,753 कुल 58,67,689 बच्चों का पंजीकरण हुआ था। सूत्रों के अनुसार 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण नीति का प्रस्ताव बोर्ड की तरफ से शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही नीति जारी होने की उम्मीद है और उसके बाद केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी।

आंकड़ों पर एक नजर
29,79,856 बच्चों ने कक्षा नौ में लिया प्रवेश

22,58,888 छात्रों का 11वीं में हुआ दाखिला
31,16,458 बच्चों ने कक्षा 10 में लिया प्रवेश

27,50,871 छात्रों का 12वीं में हुआ दाखिला


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/28-9-12-111.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP