Skip to main content

नवीनीकरण के नाम पर रसोइयों को निकालने के खिलाफ प्रदर्शन, रसोइयों ने प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन

नवीनीकरण के नाम पर रसोइयों को निकालने के खिलाफ प्रदर्शन, रसोइयों ने प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन।

मिड डे मील कर्मियों ने शासनादेश वापस लेने और बकाया देने की मांग की


लखनऊ। रसोइयों ने नवीनीकरण के नाम पर निकाले जाने के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बकाया मानदेय का भुगतान करने की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा।



उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रसोइये बुधवार को परिवर्तन चौक पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय कूच किया तो पुलिस ने कुछ दूर पर ही रोक लिया। यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला गौतम ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और बेहद कम मानदेय पर काम करने वाली रसोइयों के जीवन को बेहतर बनाने की बजाय उनका रोजगार छीनकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले किया जाने पर सरकार आमादा है।


 शासन बीती 31 अगस्त के रसोईया कर्मियों के नवीनीकरण/ चयन के आदेश के अनुपालन में रसोइयों को निकालने की कार्यवाही शुरू हो गई है। कई जगहों पर रसोइयों का छह माह तो कही पर कई वर्षों का मानदेय बकाया है।


उन्होंने शासनादेश को वापस लेने, बकाया मानदेय का भुगतान एकमुश्त करने, हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कर वर्ष 2005 से न्यूनतम वेतन का भुगतान कराने, उम्र के आधार निष्कासन पर दो लाख ग्रेज्युटी और दस हजार रुपये पेंशन देने की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से यूनियन की जिला संयोजिका रेखा अवस्थी, सुमन रावत, लज्जावती, जनकदुलारी, सुनीता, राजरानी, सावित्री, गीता आदि मौजूद रहीं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/blog-post_76.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP