Skip to main content

बच्चों को भाषा-गणित में निपुण बनाने की मुहिम, बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य के 28 जिलों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता की शुरुआत की

बच्चों को भाषा-गणित में निपुण बनाने की मुहिम, बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य के 28 जिलों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता की शुरुआत की


वर्ष 2025-26 तक प्रदेश के सभी बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार से राज्य के 28 जिलों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन मुहिम शुरू कर दी।




इस अभियान के तहत सभी 75 जिलों में 3750 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर अभिभावकों को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। पहले चरण में 18 अक्तूबर से मंडलीय मुख्यालय वाले 18 जनपदों और अन्य 10 जनपदों में यह अभियान शुरू किया गया है।


 सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े नाटक वाले दलों द्वारा कुशल कलाकारों द्वारा ग्रामीण अंचलों में अभिभावकों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उत्तर प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने के लिए प्रेरित करने का काम भी इस अभियान का प्रमुख हिस्सा है।


प्रत्येक स्थान पर दो घंटे तक चलने वाले नाटक के मंचन के दौरान निपुण भारत मिशन के लक्ष्य तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अभिभावकों की भागीदारी, डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये अंतरित करने, बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं, आपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों के प्रति जागरूकता से जोड़ा जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP