Skip to main content

दिवाली से पहले पंजाब की सरकार का बड़ा फैसला, पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल

दिवाली से पहले पंजाब की सरकार का बड़ा फैसला, पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल


Punjab Old Pension Scheme: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है. पंजाब कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को बहाल करने का फैसला हुआ. पंजाब की मान सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा. पंजाब के लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की काफी समय से मांग कर रहे थे. इसके साथ ही पंजाब सरकार ने डीए (DA) की 6 प्रतिशत किस्त देने को भी मंजूरी दी.




क्या बोले सीएम भगवंत मान?

पंजाब में पुरानी पेंशन बहाल होने पर सीएम भगवंत मान ने कहा, " आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. आप की सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है. कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं. जो वादा किया पूरा किया, हम जो कहते हैं, हम करते हैं. 




वहीं आम आदमी पार्टी  (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर पंजाब के कर्मचारियों को बधाई दी. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में Old Pension Scheme लागू करेंगे. आज भगवंत मान ने वादा पूरा किया. पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई. New Pension Scheme नाइंसाफी है, पूरे देश में वापिस OPS लागू होनी चाहिए।



source http://www.primarykamaster.in/2022/10/blog-post_22.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP