Skip to main content

क्रेडिट स्कीम अब नए कलेवर के साथ स्कूलों में भी होगी शुरू

क्रेडिट स्कीम अब नए कलेवर के साथ स्कूलों में भी होगी शुरू


नई दिल्ली: उच्च शिक्षा के स्तर पर लागू एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट की स्कीम अब नए कलेवर के साथ स्कूलों में भी शुरू होगी। अगर आपने पढ़ाई नहीं की है, लेकिन यदि आपके पास सेल्समैन का अनुभव है, तो अब आपको उसका क्रेडिट मिलेगा और आप उसके आधार पर आगे की पढाई कर सकेंगे। 



इसी तरह भले ही किसी व्यक्ति की पढ़ाई किसी वजह से बीच में छूट गई है, वह चाहे स्कूल या उच्च शिक्षा के स्तर पर हो अब वह कभी भी जहां से छोड़ा था वहीं से फिर से शुरू कर सकेगा। शिक्षा मंत्रालय इसे लेकर एक समग्र क्रेडिट फ्रेमवर्क लेकर आ रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को इसे आम लोगों के सुझावों के लिए जारी करेंगे। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 



शिक्षा मंत्रालय की और से तैयार किए गए इन नए क्रेडिट फ्रेमवर्क में स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल विकास सभी को एक साथ जोड़ा गया है। इसमें यदि कोई व्यक्ति आगे की पढ़ाई न करते हुए कोई नौकरी करना चाहता है, तो वह एक निर्धारित क्रेडिट के आधार पर कभी कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेगा। इसीतरह सेल्समैन या फिर मोटर मैकेनिक का काम करने वाला कोई व्यक्ति भी अपने अनुभव के आधार पर संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा कर सकेगा। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह पहल लोगों को इस तरह से तैयार करेगी ताकि उन्हें बेहतर कंपनियों में काम मिल सके।


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/blog-post_58.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP