Skip to main content

शिक्षकों की वरिष्ठता के बाद अब तबादले में भी पेंच, 28 अप्रैल से शुरू वाली प्रक्रिया अब तीन मई के बाद, शिक्षक संगठनों ने बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

शिक्षकों की वरिष्ठता के बाद अब तबादले में भी पेंच

28 अप्रैल से शुरू होनी थी प्रक्रिया, अब तीन मई के बाद होगी, 

शिक्षक संगठनों ने कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों में काफी नाराजगी


लखनऊ। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों की वरिष्ठता सूची अभी तक फाइनल नहीं हो सकी। वहीं, जिले के अंदर तबादला कार्यवाही में भी पेच फंसना शुरू हो गया है। 28 अप्रैल से कार्यवाही शुरू होनी थी लेकिन पोर्टल नहीं शुरू किया जा सका। अब इसे तीन मई के बाद शुरू करने की योजना है। इससे शिक्षक नाराज हैं। उनका कहना है कि विभाग जानबूझ कर समस्या पैदा कर रहा है।



 बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ महीनों से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की वरिष्ठता तय करने की कार्यवाही चल रही है। छह बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है, पर खामियों को दूर नहीं किया जा सका। अभी तक वरिष्ठता सूची फाइनल नहीं की जा सकी है। वहीं, विभाग जिले के अंदर तबादला कार्यवाही शुरू करने की तिथि भी दो बार बढ़ा चुका है। 


दूसरे संशोधन के मुताबिक 28 अप्रैल को जिले के अंदर तबादले के लिए पोर्टल शुरू करना था। इस पर एक मई से शिक्षकों को अपने डाटा से संबंधित आपत्ति देनी थी लेकिन पोर्टल ही नहीं शुरू किया जा सका। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के पदनाम, मोबाइल नंबर, विषय वर्ग और लिंग में गलतियां हैं। तीन मई तक सही कर पोर्टल पर अपडेट करने को कहा गया है। इसके बाद स्थानांतरण पोर्टल शुरू किया जाएगा।


यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर बताते हैं कि शिक्षक लंबे समय से जिले के अंदर तबादले का इंतजार कर रहे हैं, पर इस बार भी विभागीय खामियां भारी पड़ रही हैं। वहीं, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि विभाग शिक्षकों को उनका हक न देकर उन्हें सिर्फ उलझाए रखना चाहता है। 


शिक्षक संगठनों ने कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल

शिक्षक संगठनों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि विभाग कह रहा है कि शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज ब्योरा में कई गलतियां हैं। ऐसे में महीनों से चल रही वरिष्ठता कार्यवाही में क्या किया गया? दरअसल विभाग की मंशा ही ठीक नहीं है।

लखनऊ समेत कई जिलों में फिर जारी हुई वरिष्ठता सूची : शिक्षकों ने बताया कि लखनऊ, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, अमेठी, बलिया, देवरिया, फतेहपुर, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, झांसी, मऊ, उन्नाव समेत कई जिलों में एक बार फिर वरिष्ठता सूची अपलोड की गई है। अब शिक्षक इस पर आपत्ति दर्ज कराएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP