Skip to main content

राजकीय /सहायता प्राप्त/वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की नियमित निरीक्षण के संबंध में आदेश जारी

बेसिक के बाद अब माध्यमिक के विद्यालयों में भी सख्ती, स्थलीय निरीक्षण शुरू

राजकीय /सहायता प्राप्त/वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की नियमित निरीक्षण के संबंध में आदेश जारी




लखनऊ। बेसिक के बाद अब माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में भी मंडल स्तर के अधिकारियों को हर सप्ताह आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण कर मुख्यालय को रिपोर्ट देनी होगी। इसके आधार पर मुख्यालय स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व मंडलीय उप शिक्षा निदेशक को हर सप्ताह तीन-तीन विद्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक को छह राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। 


नए सत्र में इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि पहले निरीक्षण में 558 माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना था। इसमें से 100 विद्यालयों की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। ऐसे अधिकारियों को तुरंत इसका विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।



source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_52.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP