Skip to main content

फैसला : संस्कृत स्कूलों में नौवीं की बोर्ड परीक्षा खत्म, विद्यालय अपने स्तर से कराएंगे परीक्षा

फैसला :  संस्कृत स्कूलों में नौवीं की बोर्ड परीक्षा खत्म, विद्यालय अपने स्तर से कराएंगे परीक्षा


9वीं की बोर्ड परीक्षा से छात्रों पर रहता था मानसिक दबाव

यूपी में अभी 1246 संस्कृत इंटर कॉलेज


लखनऊ। यूपी के संस्कृत विद्यालयों में नौंवी की बोर्ड परीक्षा अब नहीं होगी। सरकार ने छात्रों पर बोर्ड परीक्षाओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रयोग के तौर पर यह फैसला किया है।



विद्यालय अपने स्तर पर कराएंगे परीक्षाः 
पूर्व मध्यमा अर्थात नौवीं की बोर्ड परीक्षा अबकि संस्कृत शिक्षा बोर्ड नहीं कराएगा बल्कि होम इक्साम होगा अर्थात विद्यालय द्वारा अपने स्तर से नौवीं की परीक्षा कराई जाएगी। संस्कृत विद्यालयों में मौजूदा व्यवस्था के अनुसार छठवीं से उपर की सभी कक्षाओं मसलन छठवीं (प्रथमा - 1 ) से लेकर 12 वीं (उत्तर मध्यमा - 2 ) तक की मुख्य परीक्षाएं संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा कराई जाती हैं।


अबकि पहली बार नौवीं के छात्रों को स्कूल द्वारा कराई जाने वाली तिमाही. छमाही एवं वार्षिक परीक्षा में शामिल होना होगा।


लखनऊ । यूपी के संस्कृत विद्यालयों में नौंवी की बोर्ड परीक्षा अब नहीं होगी। पिछले काफी समय से इस बात पर लगातार सवाल उठ रहे थे कि अन्य बोर्डों में जब मात्र दो 10 वीं और 12 वीं की ही बोर्ड परीक्षाएं होती हैं तो संस्कतृत के छात्रों को लगातार छह बार बोर्ड की परीक्षाएं लिया जाना कहां तक उचित है! 


इससे छात्रों पर अत्यधिक मानसिक दबाव पड़ता है। इस पर संस्कृत शिक्षा बोर्ड भी अब सहमत हो चुका है। बोर्ड ने प्रयोग के तौर पर इस बार नौवीं की परीक्षा को एक वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षा की परिधि से बाहर किया है।


कक्षाओं का निर्धारण

छठवीं कक्षा- प्रथमा - 1
सातवी कक्षा - प्रथमा - 2
आठवीं कक्षा- प्रथमा-3
नौवीं कक्षा- पूर्व मध्यमा - 1
10 वीं कक्षा- पूर्व मध्यमा -2
11 वीं कक्षा उत्तर मध्यमा- 1
- 12 वीं कक्षा- उत्तर मध्यमा- 2


नई प्रस्तावित व्यवस्था का पूरा स्ट्रक्चर तैयार हो जाने के बाद विस्तार से छात्रों से लेकर अन्य सभी से सारी जानकारी साझा की जाएगी। –आर के तिवारी, सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_15.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP