Skip to main content

माध्यमिक विद्यालयों में होगी खेल एकेडमी की स्थापना

माध्यमिक विद्यालयों में होगी खेल एकेडमी की स्थापना


लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि स्पोर्ट्स फॉर स्कूल (एसएफएस) कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में खेल संस्कृति को विकसित किया जाए। प्रथम चरण में 11 खेलों के लिए 21 हजार टीमों के गठन का लक्ष्य रखा गया है। हर विद्यालय में टीमों का गठन कराया जाए। मुख्य सचिव बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।



मुख्य सचिव ने कहा कि खेल विभाग, स्थानीय संस्थाओं, सीएसआर के सहयोग से खिलाड़ी विद्यार्थियों के लिए खेल किट उपलब्ध कराएं। माध्यमिक विद्यालयों में खेल एकेडमी की स्थापना की जाए। प्रशिक्षकों की उपलब्धता के साथ ही विद्यालयों में खेल सुविधाओं को बेहतर किया जाए। 


उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान में इस वर्ष दो करोड़ छात्रों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का नामांकन 10 मई को समाप्त हो रहा है। इसलिए अभियान के प्रचार-प्रसार में तेजी लाते हुए लक्ष्य को शत- प्रतिशत प्राप्त करें। 


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_41.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP