Skip to main content

इस सत्र में भी मानदेय पर रखे जाएंगे 850 संस्कृत शिक्षक

इस सत्र में भी मानदेय पर रखे जाएंगे 850 संस्कृत शिक्षक


प्रयागराज :  प्रदेश के सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति फंसने के कारण इस सत्र में भी 850 शिक्षकों को नितांत अस्थायी तौर पर मानदेय पर रखने की तैयारी है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इन शिक्षकों के मानदेय पर एक वर्ष में 15 करोड़ से अधिक का खर्च होने का अनुमान है।





सरकार ने 13 मार्च 2018 को 2009 की नियमावली में संशोधन करते हुए सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को दे दिया था। चयन बोर्ड ने 30 सितंबर 2022 की सूचना से अवगत कराया कि चयन बोर्ड की नियमावली में संशोधन न होने के कारण ऑनलाइन अधियाचन नहीं लिया जा रहा है। 


वैसे भी अब जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में भर्ती के लिए ह्यउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोगह्ण के गठन के निर्देश दिए हैं तो चयन बोर्ड को नियुक्ति का अधिकार देना संभव नहीं दिख रहा। ऐसे में यदि संस्कृत विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती तो कई स्कूलों में ताले पड़ने की नौबत पैदा हो जाएगी। पहले भी शिक्षकों की मानदेय पर नियुक्ति की गई थी और वर्तमान में 480 उत्तर मध्यमा (12वीं स्तर तक) और 38 पूर्व मध्यमा (10वीं) स्तर के शिक्षक कार्यरत हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/850.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP