Skip to main content

यूपी : 3 लाख 72 हजार से ज्यादा रसोइयों को साड़ी के लिए ₹500 के हिसाब से योगी सरकार ने दिए 18 करोड़

यूपी : 3 लाख 72 हजार से ज्यादा रसोइयों को साड़ी के लिए ₹500 के हिसाब से योगी सरकार ने दिए 18 करोड़


प्रयागराज :  प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के 1.60 लाख से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के अलावा अन्य सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत लगभग 3,72,509 रसोइयों से किया हुआ वादा योगी सरकार ने सवा साल बाद पूरा कर दिया है। 



नोट : साड़ी प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शित की गई है।


सरकार ने प्रत्येक रसोइए को वस्त्रत्त् (साड़ी) के लिए 500-500 रुपये के हिसाब से पहली बार कुल 18.62 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। अब हर साल रसोइयों को 500 रुपये की राशि किचन परिधान के मद में मिलेगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2021 में रसोइयों और अनुदेशकों के सम्मेलन में प्रत्येक रसोइए को दो-दो साड़ी देने का वादा किया था। रसोइयों का बढ़ा हुआ मानदेय तो 13 सितंबर 2022 को जारी हो गया और उनके खाते में भी पहुंच गया लेकिन साड़ी के लिए 500 रुपये की राशि जारी नहीं हो सकी थी।


प्रयागराज में मिड-डे-मील योजना से आच्छादित 9321 रसोइयों के लिए 46.60 लाख रुपये का बजट मिला है जो कि संबंधित लाभार्थियों के खाते में भेज दिया गया है। -प्रवीण कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/3-72-500-18.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP