Skip to main content

अब DIOS नहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक करेंगे समायोजन

अब DIOS नहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक करेंगे समायोजन

● प्रमुख सचिव माध्यमिक ने जारी किया आदेश कम होगी परेशानी
● पद रिक्त रहने पर प्रतीक्षा सूची से तैनाती देने का मिला अधिकार


लखनऊ/प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) पद पर चयनित शिक्षकों का समायोजन अब जिला विद्यालय निरीक्षक नहीं करेंगे।



शासन ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 1998 की नियमावली में संशोधन करते हुए समायोजन का अधिकार माध्यमिक शिक्षा निदेशक को दे दिया है। इससे समायोजन में तेजी आने, भ्रष्टाचार और विवाद दूर होने के साथ ही सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमों की संख्या कम होने की उम्मीद है।


सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) पद पर चयनित शिक्षकों का समायोजन अब जिला विद्यालय निरीक्षक नहीं करेंगे। शासन ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 1998 की नियमावली में संशोधन करते हुए समायोजन का अधिकार माध्यमिक शिक्षा निदेशक को दे दिया है। इससे समायोजन में तेजी आने, भ्रष्टाचार और विवाद दूर होने के साथ ही सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमों की संख्या कम होने की उम्मीद है।


प्रमुख सचिव शासन दीपक कुमार ने नियमावली संशोधन का आदेश 31 मार्च को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजा है। अब तक प्रबंधतंत्र शिक्षकों की तैनाती की सूचना डीआईओएस के माध्यम से चयन बोर्ड को देते थे लेकिन भविष्य में तैनाती की सूचना डीआईओएस के जरिए चयन बोर्ड और माध्यमिक शिक्षा निदेशक दोनों को दी जाएगी। जिन स्कूलों में नियुक्त अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण नहीं करता या अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होता वहां प्रबंधतंत्र के अनुरोध पर डीआईओएस प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थी को भेजते थे।


अब चयन बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए अवशेष पैनल (कुल पदों के सापेक्ष 25 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची) से योग्यता क्रम में तैनाती के लिए प्रबंधतंत्र को अभ्यर्थी की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा निदेशक करेंगे। इसके अलावा यदि कोई चयनित अभ्यर्थी रिक्त पद न होने या किसी अन्य कारण से आवंटित संस्था में कार्यभार ग्रहण नहीं कर सका है तो डीआईओएस किसी अन्य रिक्ति के सापेक्ष समायोजन के लिए चयन बोर्ड से संस्तुति करते थे। अब डीआईओएस उसी वर्ष प्रकाशित रिक्ति के सापेक्ष समायोजन की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा निदेशक से करेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/dios.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP