Skip to main content

माध्यमिक के हर छात्र का बनेगा हेल्थ कार्ड, रिपोर्ट कार्ड में पढ़ाई के नंबरों के साथ इसका भी होगा उल्लेख

माध्यमिक के हर छात्र का बनेगा हेल्थ कार्ड, रिपोर्ट कार्ड में पढ़ाई के नंबरों के साथ इसका भी होगा उल्लेख


लखनऊ। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेगी। इसके लिए नए सत्र में माध्यमिक के विद्यार्थियों का हेल्थ कार्ड भी तैयार किया जाएगा। छात्रों के रिपोर्ट कार्ड में पढ़ाई के नंबर के साथ इसका भी उल्लेख होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जाएगा। विद्यालय में डॉक्टरों को बुलाकर स्वास्थ्य और संचारी रोग से जुड़ी और संचारी रोग से जुड़ी कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। 



कवायद के तहत स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आने वाली रिपोर्ट को विद्यार्थियों के तिमाही छमाही रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया जाएगा। इसका प्रारूप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में किसी तरह की कमी या दिक्कत होगी, उन्हें पौष्टिक खाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। 


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि इसका फायदा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मिलेगा। जहां एक तरफ विद्यार्थियों में जागरूकता आएगी, वहीं उनके अभिभावक भी इसे लेकर सतर्क होंगे।


समय-समय पर होगा परीक्षण : आम तौर पर इस उम्र में युवा अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं होते हैं। यही वजह है कि उन्हें कई तरह की दिक्कत भी होती है। इसके कारण कई को चश्मे कम उम्र में ही लग जा रहे हैं, जबकि लड़कियों में भी कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह नई पहल शुरू की है। 




source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP