Skip to main content

समाज कल्याण द्वारा संचालित सर्वोदय विद्यालयों में भी स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश शुरू

समाज कल्याण द्वारा संचालित सर्वोदय विद्यालयों में भी स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश शुरू


• समाज कल्याण विभाग के कक्षा छह से 12 तक संचालित हैं आवासीय सर्वोदय विद्यालय

• पाठ्य पुस्तकें, यूनिफार्म, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी और मेस की निश्शुल्क सुविधा


लखनऊ : स्कूल चलो अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सर्वोदय विद्यालयों में भी दाखिले शुरू हो गए हैं। इन विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक निश्शुल्क पढ़ाई होती है। इसमें समस्त वर्गों के बीपीएल परिवार के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जाती है।



प्रदेश में ऐसे 94 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय की क्षमता 490 विद्यार्थियों की है। सर्वोदय विद्यालय में 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति- जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। 


कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों को दाखिला प्रवेश परीक्षा एवं कक्षा 11 में दाखिला मेरिट के आधार पर होता है। इन विद्यालयों में 35 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं जेईई, नीट इत्यादि की निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। 


समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सर्वोदय विद्यालयों में एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि टीसीएस सीएसआर ग्रुप के सहयोग से छात्र- छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा एवं खान अकादमी के माध्यम से गणित की शिक्षा भी प्रदान की जाती है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_2.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP