Skip to main content

यूपी बोर्ड एवं संस्कृत शिक्षा बोर्ड के छात्र भी पढ़ेंगे कोडिंग-रोबोटिक्स, डिजिटल साक्षरता बढ़ाने को पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल

यूपी बोर्ड एवं संस्कृत शिक्षा बोर्ड के छात्र भी पढ़ेंगे कोडिंग-रोबोटिक्स

● डिजिटल साक्षरता बढ़ाने को पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल

● विद्यार्थियों में वैज्ञानिक स्वभाव व सोच विकसित करेंगे।




प्रयागराज : डिजिटल साक्षरता में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा बोर्ड के छात्र-छात्राएं अब किसी भी दूसरे बोर्ड के बच्चों से पीछे नहीं रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा बोर्ड से जुड़े प्रदेशभर के 29 हजार से अधिक स्कूलों में कोडिंग, रोबोटिक्स, ई-कॉमर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी की है। अगले दो साल की कार्ययोजना में शामिल इस महत्वाकांक्षी पहल की जिम्मेदारी दोनों बोर्ड के सचिवों को दी गई है।



इसका मकसद छात्र-छात्राओं को डिजिटल साक्षरता, कोडिंग और कम्प्यूटेशनल चिंतन की तकनीकी जानकारी और प्रयोग से अपडेट करना है। इन विषयों की पढ़ाई से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक स्वभाव, गणित व कम्प्यूटेशनल और साक्ष्य आधारित सोच और कौशल का विकास होगा। वर्तमान डिजिटल क्रांति युग में विद्यार्थियों को एक अच्छे, सफल, अभिनव, अनुकूलनीय और उत्पादक बनाने के लिए ये विषय सहायक होंगे।



446 राजकीय स्कूलों में बनेगी कम्प्यूटर लैब

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के 446 राजकीय स्कूलों में अगले दो साल में कम्प्यूटर लैब बनाने की योजना भी बनाई है। इससे हर साल 2,45,300 छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों में करके सीखने से समझ और कौशल में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP