Skip to main content

UP Board 10th, 12th Result 2023 : 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाफल

UP Board 10th, 12th Result 2023 : 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाफल


UP Board 10th 12th Result 2023 Date Time उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा मंगलवार 25 अप्रैल 2023 को की जाएगी। परीक्षाफल 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा।





UP Board 10th, 12th Result 2023 Date, Time: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को की जाएगी। इस सम्बन्ध में आधिकारिक जानकारी परिषद सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सोमवार, 24 अप्रैल को दी। बोर्ड सचिव ने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परीक्षाफल 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा।


UP Board 10th, 12th Result 2023: results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी होगा परिणाम


इसके साथ ही, यूपीएमएसपी सचिव ने यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम चेक करने के विकल्प की भी जानकारी दी। आधिकारिक सूचना के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in के साथ-साथ यूपी सरकार के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर भी चेक कर सकेंगे। 





source http://www.primarykamaster.in/2023/04/up-board-10th-12th-result-2023-25-130.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP