Skip to main content

माध्यमिक के दो लाख छात्रों का करेंगे कौशल विकास, 900 स्कूलों में इस तरह की स्किल ट्रेनिंग शुरू की जाएगी

माध्यमिक के दो लाख छात्रों का करेंगे कौशल विकास, 900 स्कूलों में इस तरह की स्किल ट्रेनिंग शुरू की जाएगी


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग नए शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा नौ और ग्यारह के लगभग दो लाख विद्यार्थियों का कौशल विकास करेगा। विभाग का लक्ष्य है कि फरवरी 2024 तक दो लाख से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाए। इससे ये विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटर की डिग्री लेने के बाद जॉब या अपना काम शुरू करने में सक्षम होंगे।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि इस सत्र में लगभग 900 स्कूलों में इस तरह की स्किल ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। जल्द ही इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश स्कूलों को दिए जाएंगे।  मालूम रहे कि स्कूलों में नए सत्र का पठन- पाठन शुरू हो गया है।


कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षित करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से कार्ययोजना तैयार की गई है। विभाग की ओर से नेशनल स्किल फ्रेमवर्क क्वालिटी ( एनएसएफक्यू) के अनुसार विद्यार्थियों के लिए जॉब रोल स्किल ट्रेनिंग शुरू की जाएगी, ताकि छात्र जब बोर्ड परीक्षा पास करके निकलें तो वह जॉब के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित हों।


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/900.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP