Skip to main content

निजी स्कूलों ने सभी कक्षाओं में बढ़ाई फीस, कॉपी-किताब के बढ़े दाम से पहले से परेशान हैं अभिभावक

निजी स्कूलों ने सभी कक्षाओं में बढ़ाई फीस, कॉपी-किताब के बढ़े दाम से पहले से परेशान हैं अभिभावक


● छह साल में 15 हजार बढ़ गई कक्षा एक की फीस
● शहर के लगभग सभी प्रतिष्ठित स्कूलों ने सभी कक्षाओं में बढ़ाई फीस
● कॉपी-किताब के बढ़े दाम से पहले से परेशान हैं अभिभावक
● यूपी बोर्ड के निजी स्कूलों ने भी बढ़ाया शुल्क




प्रयागराज । नए सत्र 2023-24 की शुरुआत होने के साथ ही अभिभावकों की जेब ढीली होने लगी है। शहर के नामी-गिरामी स्कूलों ने नए सत्र में सभी कक्षाओं की फीस बढ़ा दी है। कॉपी-किताबों के बढ़े दाम से पहले से परेशान अभिभावक फीसवृद्धि को लेकर परेशान हैं। कई नामी स्कूलों  ने कक्षा एक से आठ तक की फीस में सालाना 6000 रुपये की वृद्धि की है। पिछले साल सालाना फीस 55000 रुपये थी जो इस साल 60000 रुपये हो गई है। वहीं 2018-19 सत्र में कक्षा एक से आठ तक की सालाना फीस 45000 थी। यानि छह साल में 15000 रुपये फीस बढ़ी है।



इस प्रकार हर महीने 500 रुपये की औसतन वृद्धि हुई है। कक्षा 9 व 10 की फीस पिछले साल 57000 थी जो इस साल बढ़कर 64000 रुपये हो गई है। यानि सालाना लगभग 7000 रुपये की वृद्धि हुई है। कक्षा 11 व 12 में कम्प्यूटर के साथ पीसीबी (फिजिक्स-केमेस्ट्री-बायो) या पीसीएम (फिजिक्स-केमेस्ट्री-मैथ्स) लेने वाले बच्चों की सालाना फीस 71000 रुपये है जो पिछले साल 64000 थी। इसमें 7500 रुपये की वृद्धि हुई है। 



यूपी बोर्ड के निजी स्कूलों ने भी बढ़ाया शुल्क

यूपी बोर्ड के निजी स्कूलों ने भी नए सत्र में फीस बढ़ाई है। सभी कक्षाओं में लगभग 200  से 300 रुपये प्रतिमाह फीस बढ़ा दी है। यह फीसवृद्धि दो से तीन साल बाद की गई है। 



source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP