Skip to main content

शिक्षा की गुणवत्ता के लिए खेल का मैदान जरूरी : हाईकोर्ट

शिक्षा की गुणवत्ता के लिए खेल का मैदान जरूरी : हाईकोर्ट 


प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा कि स्कूलों में खेल मैदान का होना शिक्षा की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। कोर्ट ने विद्यालय परिसर में खेल मैदान की अनिवार्यता न होने और परिसर से बाहर खेल मैदान होने पर भी मान्यता देने के प्रावधान को अनुचित व निराधार करार दिया है। साथ ही स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से हलफनामा मांगा है। 



कोर्ट ने बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही को हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया है कि विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया गया है या नहीं, यदि किया गया है तो रिपोर्ट पेश करें और संस्थान के परिसर में ही खेल मैदान है तो उसका परिमाप बताएं। 


आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने सदानंद व दाता प्रसाद हेरिटेज जूनियर हाईस्कूल भदोही की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट के आदेश पर उपस्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में खेल मैदान होना मान्यता देने के लिए आवश्यक नहीं है। वह स्कूल के पास में भी हो सकता है, जिसका बच्चे उपयोग कर सकते हो।



मान्यता के लिए स्कूलों में प्ले ग्राउंड अनिवार्य क्यों नहीं?

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि स्कूलों में प्ले ग्राउंड का होना शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। कोर्ट ने विद्यालय परिसर में प्ले ग्राउंड की अनिवार्यता न होने और परिसर के बाहर प्ले ग्राउंड होने पर भी मान्यता देने के उपबंध को वेग, निराधार करार दिया है।

कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश से हलफनामा मांगा है। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही को हलफनामा दाखिल कर यह बताने का आदेश दिया है कि क्या विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया गया है, अगर किया गया है तो रिपोर्ट दें और संस्था परिसर में ही प्ले ग्राउंड है तो उसका परिमाप बताएं। याचिका की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। 


source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_7.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP