Skip to main content

माध्यमिक शिक्षकों को भी बनानी होगी शिक्षक डायरी


माध्यमिक शिक्षकों को भी बनानी होगी शिक्षक डायरी




अब माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नए सत्र से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की तरह शिक्षक डायरी बनानी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। डायरी में शैक्षिक कार्य से लेकर शिक्षण योजना का उल्लेख किया जाएगा। शिक्षकों की डायरी का प्रधानाचार्य नियमित रूप से परीक्षण करेंगे।



 उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए जारी कैलेंडर में शिक्षकों को अपनी डायरी बनाने के निर्देश दिए हैं। इस डायरी में शिक्षकों को हर महीने पाठयक्रम की शिक्षण योजना, कितना पाठयक्रम पढ़ाना है, कितना पढ़ाया जा चुका है, यह सब लिखना होगा। 


डायरी में यह भी लिखना होगा कि उन्हें अगले दिन किस टॉपिक को कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ाना है। इसकी पहले से ही तैयारी करनी होगी। डायरी में शिक्षकों को अपनी शैक्षणिक कार्य योजना भी लिखनी होगी। कुल मिलाकर शिक्षकों को अपनी डायरी में शैक्षिक कार्य से लेकर शैक्षणिक योजना को लिखना होगा। विद्यालयों में प्रधानाचार्य नियमित रूप से डायरी का परीक्षण करेंगे।


 बोर्ड की तरफ से जारी हुए शैक्षिक कैलेंडर में सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अपनी डायरी बनाने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यार्थियों को पठन-पाठन कराने के साथ ही विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाना है। इसके अलावा डायरी बनाने से समय पर कोर्स पूरा हो सकेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी ने बताया कि सभी शिक्षकों को डायरी बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं उनके स्तर से भी समय-समय पर विद्यालयों में शिक्षकों की डायरी का परीक्षण किया जाएगा।




source http://www.primarykamaster.in/2023/04/blog-post_33.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP