Skip to main content

एक अनर स बमर : तबदल हन ह मतर 10 फसद असधय रग स बमर कई गन जयद

एक अनार सौ बीमार : तबादले होने हैं मात्र 10 फीसदी, असाध्य रोगों से बीमार कई गुना ज्यादा



लखनऊ। 'एक अनार सौ बीमार' प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले के मामले में भी यही स्थिति है। तय नीति के अनुसार केवल 10 फीसदी शिक्षकों का तबादला होना है। लेकिन ठोस आधार पर स्थानान्तरण चाहने वाले शिक्षकों की संख्या इससे कई गुना अधिक है। ऐसा एक दो नहीं दर्जनों जिलों में है जहां बड़ी संख्या में शिक्षकों ने असाध्य या गम्भीर रोग से पीड़ित होने के आधार पर स्थानान्तरण मांगा है।


सबसे अधिक भारांक 20 वाले इस श्रेणी ( असाध्य या गम्भीर रोग) के एक साथ इतनी अधिक संख्या में आवेदनों को देख विभागीय अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए हैं। अकेले लखीमपुर खीरी में ही 200 से अधिक असाध्य रोगों से ग्रसित शिक्षकों की ओर से तबादले के लिए आवेदन आ चुके हैं। 17 जून रात 11.59 बजे तक स्थानांतरण के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि थी । 


इसके अलावा सिद्धार्थनगर, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बलिया, चन्दौली, बस्ती एवं झांसी में भी स्थानांतरण चाहने वाले असाध्य रोग पीड़ित शिक्षकों की लम्बी फेहिरस्त है। कुछ अन्य जिलों में तो बीती देर शाम तक आवेदकों के मेडिकल सट्रिफिकेट लगातार अपलोड हो रहे थे। 


लखीमपुर खीरी के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तो शुक्रवार की देर रात तक आए असाध्य एवं गम्भीर रोग पीड़ित आवेदकों की पूरी सूची ही स्कूल महानिदेशक कार्यालय को भेज दी। साथ ही पीड़ित शिक्षकों से कहा है कि वे सभी अभिलेखों के साथ मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित हों। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने के आधार पर बताया कि असाध्य एवं गम्भीर रोग को सबसे अधिक भारांक दिया गया है।







source http://www.primarykamaster.in/2023/06/10_19.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP