Skip to main content

सालभर में यूपी बोर्ड तय नहीं कर पाया 50 महापुरुषों के नाम

सालभर में यूपी बोर्ड तय नहीं कर पाया 50 महापुरुषों के नाम


माध्यमिक शिक्षा विभाग सालभर में भी 50 महापुरुषों के नाम तय नहीं कर सका है। भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनगाथा को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने का वादा किया था। पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी की अध्यक्षता में पिछले साल समिति गठित करते हुए महापुरुषों के नाम चयन की जिम्मेदारी दी गई थी।



इसी क्रम में यूपी बोर्ड की पाठ्यक्रम समिति ने 50 महापुरुषों की जीवनगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की कार्यवाही 30 सितंबर 2022 को पूरी कर ली थी। 2023-24 सत्र से महापुरुषों के नाम शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के कारण इस सत्र में यह महत्वाकांक्षी कार्य नहीं हो सका। यूपी बोर्ड की ओर से 19 मई को जारी टेंडर में महापुरुषों के जीवनगाथा पर आधारित पुस्तक के प्रकाशन का जिक्र नहीं है।


साफ है कि महापुरुषों की जीवनगाथा पढ़ने के लिए बोर्ड के 27 हजार से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के एक करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को एक साल और इंतजार करना होगा।



डिक्शनरी प्रकाशन का काम भी फंसा

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए पहली बार डिक्शनरी प्रकाशन का काम भी फंस गया है। शासन ने बोर्ड के अधिकारियों को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और नॉन-एनसीईआरटी किताबों में प्रयुक्त कठिन और तकनीकी शब्दों की डिक्शनरी बनवाने के निर्देश दिए थे। पिछले साल नौ से 11 नवंबर तक बोर्ड मुख्यालय में कार्यशाला भी कराई गई थी, लेकिन इसके प्रकाशन के लिए भी टेंडर जारी नहीं हुआ है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/50.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP